बलौदा बाजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 मई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम की आयोजन के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला सचिव सुशील तिवारी कोषाध्यक्ष राजकुमार तिवारी समेत वरिष्ठ सदस्यों तथा युवाओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन कर भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई है।
बैठक में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें शाम 4.30 बजे बजरंग चौक मंदिर से समस्त सामाजिकजनों की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नेहरू चौक गांधी चौक से होकर मुख्य मार्ग से पंडित वाल्मीकि शुक्ला विप्र वाटिका पहुंचेगी। शोभायात्रा में तीन झांकियां रहेगी।
भवन पहुंचने के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक मंच कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में समस्त सामाजिकजनों से उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की बात भी कही गई।
बैठक में वी डी दीवान राजीव लोचन शुक्ल शरद शुक्ला ताराचंद शर्मा राजा तिवारी आर्यन शुक्ला पीयूष मिश्रा अभिषेक तिवारी कार्तिकेय दुबे गुड्डा दीवान आदित्य बाजपेई शिशिर त्रिवेदी विकास तिवारी विनोद शुक्ला प्रखर पांडे समीर समेत बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित थे।