बस्तर

जगदलपुर नगर निगम में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया अभियान
07-Apr-2023 9:24 PM
जगदलपुर नगर निगम में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया अभियान

जगदलपुर, 7 अप्रैल। डेंगू के बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग  की संयुक्त टीम घर घर जाकर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही है। 

साथ ही साथ डेंगू के लार्वा को नष्ट करने हेतु नगर निगम  द्वारा  जमे हुए, रुके हुए पानी में टेमीफोस लिक्विड का छिडक़ाव किया जा रहा है। इसके साथ ही मितानिनों की टीम के द्वारा प्रत्येक घर के फ्रिज कूलर गमले,  छतों मे रखे टायरों आदि की जांच कर सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है।

 सोर्स रिडक्शन कार्य का जायजा लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संतोषी वार्ड कुम्हारपारा व महारानी वार्ड का निरीक्षण कर नगर निगम के कर्मचारी व मितानिनों को उनके कार्य के बारे में एक बार पुन: जानकारी दी व सोर्स रिडक्शन के महत्व व तरीकों के बारे में बताया। 

इस मौके पर संतोषी वार्ड के पार्षद श्रीमती लता निषाद सी.पी.एम. संजीव दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम के साथ वार्ड के मेट  और नगर निगम के अन्य कर्मचारी व वार्ड के मितानिन ने मिलकर सोर्स रिडक्शन का कार्य किया। सी.पी.एम.संजीव दुबे ने बताया सभी वार्डों में नगर निगम की टीम के द्वारा डेंगू से बचाव हेतु टेमीफोस का छिडक़ाव किया जा  रहा है साथ ही साथ उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने आसपास घरों में छतों में पानी जमा होने ना दें व पानी की टंकियों की नियमित साफ सफाई करते रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news