बस्तर

महिला नगर सैनिक ने ड्यूटी रूम में लगाई फांसी, भर्ती
08-Apr-2023 4:35 PM
महिला नगर सैनिक ने ड्यूटी रूम में लगाई फांसी, भर्ती

पारिवारिक कारण आ रहा है सामने,

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 8 अप्रैल। बड़े किलेपाल में संचालित होने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में पदस्थ महिला नगर सैनिक के द्वारा ड्यूटी के दौरान शुक्रवार की शाम को अपने गार्ड रूम में ही फांसी के फंदे में लटक गई। इस दौरान एक अन्य महिला सैनिक ने उसे देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। उनको बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। यह पूरा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि  30 वर्षीय महिला नगर सैनिक की ड्यूटी बड़े किलेपाल के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक अन्य महिला सैनिक निर्मला के साथ लगाई गई है, 7 अप्रैल की शाम को उसने अपने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसे साथी महिला नगर सैनिक ने देख कर उसे उतार कर अस्पताल ले गई।

परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत खराब हो चल रही थी, जिसके चलते उपचार कराया जा रहा था, 25 मार्च को महिला नगर सैनिक अपने कार्यालय पहुंच कर दस्तावेज की भी जांच कराई थी, स्वास्थ्य खराब देख पिता ने उसे ड्यूटी जाने से भी मना किया था, जिसके चलते महिला सैनिक अपने ड्यूटी में 2 से 3 दिन विलंब से गई। महिला नगर सैनिक घर में चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है, वहीं महिला का उपचार मेकाज में चल भी रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news