बस्तर

मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे का जनसंवाद काफिला पहुंचा तिरिया गांव
10-Apr-2023 3:50 PM
मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे का जनसंवाद काफिला पहुंचा तिरिया गांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 अप्रैल।  मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद का जनसंवाद काफिला  पदाधिकारियों के साथ  तिरिया ग्राम पहुंचा, जहाँ ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जनता कांग्रेस एवं  अधिकार मुक्ति मोर्चा के लगे जनसंवाद में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सामने रखा।

  श्री नवनीत ने कहा कि ग्रामीण ब्लॉक के अंतर्गत जंगलों में बसे राजस्व  ग्राम, अपने मौलिक अधिकारों और वास्तविक विकास से राज्य गठन के 22 वर्ष पश्चात भी वंचित है यह विडंबना है।

उन्होंने कहा कि  क्षेत्रीय विधायक,विभागीय जिम्मेदार  अधिकारी,और सरकार की नजरो में जंगल में बसे ग्राम, मात्र पर्यटन एवं पिकनिक फोटो स्पॉट से ज्यादा कुछ नहीं  पर अब  आम लोगों के साथ मुक्ति मोर्चा साथ  खड़ा  है और न्याय, समस्याओं के समाधान और मौलिक अधिकारों के लिए होगा अब सयुक्त संघर्ष किया जाएगा। इस जनचौपाल के दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में पीतम नाथ ओम मरकाम मोसू बघेल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news