बस्तर

सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को बांटे सामान
11-Apr-2023 8:48 PM
सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को बांटे सामान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 अप्रैल। 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी केरिपुबल के मार्गदर्शन में कल ग्राम कोलेंगनाला में सिविक एक्सन प्रोग्राम वर्ष 2022-23 का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गरीब आम ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें बर्तन, सोलर लैम्प, सेन्टैक्स आदि का वितरण किया गया।

जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, 80 वीं वाहिनी के.रि.पुशबल ने ग्राम कोलेंगनाला व आस-पास के ग्रामिणो को संबोधित करते हुए बताये कि माओवादी अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर अपने खोखली नक्सल विचार धारा में शामिल करने तथा नक्सलियों को मद्द करने के लिए भ्रमित करते है तथा सरकार के विरूद्ध काम करने के लिए उकसाते है। आप सभी लोग नक्सलियों के बहकावे में न आकर कोई गलत कार्य न करे, और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा एवं भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं। साथ ही, उन्होंने ग्रामिणों को सन्तुष्ट करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खडी है तथा आपकी मदद के लिए हर संभव प्रयासरत रहेगी।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा राज्य पुलिस बल, आपके हर विकास कार्य में सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर। 80 बटालियन के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के अलावा समय-समय पर जनकल्याण हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर सहायता प्रदान करना भी है, जिससे की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनों का विकास हो सके।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2022-23 के दौरान इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए 80 बटालियन, के.रि.पुशबल का आभार व्यक्त किया गया तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news