बस्तर

आज भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठेंगी
11-Apr-2023 9:18 PM
आज भाजपा महिला मोर्चा धरने पर बैठेंगी

13 को बस्तर आएंगे रमन सिंह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 13 अप्रैल को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आयेंगे, और भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, वहीं 12 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस राज्य सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन सीरासार चौक में किया जायेगा। 

भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने महत्वपूर्ण बैठक आहूत की, जिसमें मण्डल अध्यक्षों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्षद दल की मौजूदगी में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। 

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि यह दोनों ही कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहभागिता निभानी है। 12 अप्रैल को महिला मोर्चा के कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ संभागीय धरना प्रदर्शन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी कर लें।  प्रत्येक मण्डल से कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।  श्री मण्डावी ने कहा कि 13 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह बस्तर पहुंच रहे हैं और भाजपा के सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी सम्मिलित रहेंगे।
  
बैठक में कार्यक्रम के विषय में रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और जिम्मेदारियां भी सौंपी गयी। बैठक का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। 

जिला कार्यालय में आहूत बैठक में प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, बृजेश भदौरिया, आलोक अवस्थी, संजय पाण्डेय, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, राकेश तिवारी, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल,लक्ष्मी कश्यप, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव, किरण सेन, ममता राणा, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, किशोर महावर, सतीश बाजपेयी आदि उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news