रायपुर

त्रिमूर्ति नगर में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, 50 वर्ष पुराने गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण भी
17-Apr-2023 8:31 PM
त्रिमूर्ति नगर में आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, 50 वर्ष पुराने गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा के प्रगति मैदान पंडरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में इस क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की।

 त्रिमूर्तिनगर वीरांगना अवंति बाई वार्ड की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया जायेगा।

 गंगानगर कुष्ठ बस्ती का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा।

क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुए डामरीकरण का कार्य करवाया जायेगा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में, भावना नगर में यश मेन्स सैलून से चिल्फी हाईट्स तक, माँ दुर्गा ड्राईक्लीनर से सांई सिमरन सिटी तक। भावना नगर में राठौर कॉलोनी में, श्रीरामनगर फेस 1 की गली नंबर 01, 02, 03, 04, 05, 06 में डामरीकरण करवाया जायेगा।

 वार्ड 33 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में,  कविता नगर में नेताजी होटल से उप मुख्य लेबर कमिश्नर ऑफिस और एस्थेटिक इंस्टिट्यूट तक, भारत माता चौक से पाणीग्रही के घर तक, गीतांजली नगर में काशी अपार्टमेंट मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों का डामरीकरण करवाया जायेगा।

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड राजातालाब के अरमान नाले को कवर्ड करवाया जायेगा।  कालीमाता वार्ड में राजीव नगर नाले का निर्माण कार्य करवाया जायेगा।  50 वर्ष पुराने जवाहर गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा।

आंगनबाडी सहायिका के घर दोपहर का भोज लिया सीएम ने

 मुख्यमंत्री पंडरी में अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद सुश्री कौशिल्या सोनी के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर आए, मुख्यमंत्री का सुश्री सोनी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के साथ विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं अन्य उपस्थित थे।    मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन करके सोनी परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सुश्री सोनी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को सुश्री सोनी ने बताया कि वह पिछले 26 वर्षों से आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्य कर रही है। पहले उसे नही के बराबर मानदेय राशि मिलती थी।सरकार द्वारा इस मानदेय राशि को बढ़ा कर 5 हज़ार रुपए कर दिया गया है। इस बढ़े मानदेय के लिए उन्होंने अपने आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news