दुर्ग

क्रेडा विभाग द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र में 10 सोलर हाई मास्ट लाईट्स स्थापित
20-Apr-2023 4:13 PM
क्रेडा विभाग द्वारा वैशाली नगर क्षेत्र में 10 सोलर हाई मास्ट लाईट्स स्थापित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल।
राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), ऊर्जा विभाग द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। क्रेडा सदस्य विजय साहू द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु 10 सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र की स्थापना की गई है। इन 10 वार्डों में से 03 वार्डों में 18 अप्रैल 2023 को सोलर हाई मास्ट लाईट का लोकार्पण विजय साहू के करकमलों द्वारा किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम जवाहर नगर (माँ मनिकम्मा मंदिर), वार्ड नं. 34 (दुर्गा उच्चतर मा.वि.), वार्ड नं. 35 (युगनिर्माण उच्चतर मा. स्कूल शारदा पारा) में संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्रेडा सदस्य  विजय साहू, गांधी विचार यात्रा अध्यक्ष धर्मराज शर्मा, खिलेश तिवारी, उमाशंकर राव, जी राजू, एल. चौतन्य सहित क्षेत्र के नागरिक, संबंधित वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया। शहरों में भी ग्रीन एनर्जी के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु वार्ड वासियों द्वारा सराहना की गई। साथ ही भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news