दुर्ग

कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी बड़ी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं-विजय
20-Apr-2023 10:07 PM
कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी बड़ी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं-विजय

भाजपा पाटन विस स्तरीय बैठक, कार्यकर्ताओं ने कहा-जीतेंगे पाटन बनाएंगे राज्य में सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 20 अप्रैल। पाटन विधानसभा के चार मंडल के मंडल अध्यक्ष और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक पाटन विश्रामगृह में संपन्न हुई। इस पाटन विधानसभा स्तरीय बैठक में सांसद विजय बघेल ने कहा पाटन के कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी बड़ी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं। पाटन के कार्यकर्ता  जाबांज है, पाटन विधानसभा में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेंगे। बूथ मजबूत करें, चुनाव हम जरूर जीतेंगे।

 भाजपा पाटन विधानसभा स्तरीय बैठक प्रभारी भरत वर्मा ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है, पाटन के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यह उत्साह ही पाटन  विधानसभा के जीत का रास्ता तय करेगी। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ में सक्रियता के साथ जुट जाएं।

प्रभारी भरत वर्मा ने सभी बूथों के शक्तिकेंद्र प्रभारियों, अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष ,मंडल प्रभारीजन से संगठन के विषय में चर्चा किए ।

    जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल , पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चितानंद उपासने ,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,पूर्व विधायक डा दयाराम साहू, भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। संचालन दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष , आभार लालेश्वर साहू ने किया। इस अवसर पर पाटन विधान सभा प्रभारी देवेंद्र चंदेल ,सह प्रभारी रोहित साहू जिला मंत्री ,जिला महामंत्री दुर्ग ललित चंद्राकर ,सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला भाजपा महामंत्री प्रेमलाल साहू ,मंडल अध्यक्ष दक्षिण लालेश्वर साहू ,उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर , मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ,कुम्हारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, राकेश पाण्डे ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर,पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा ,जिला महिला मोर्चा सदस्य चंद्रिका रानी साहू, महिला मोर्चा दक्षिण पाटन अध्यक्ष शेलेंद्री मंडावी , मध्य पाटन अध्यक्ष निशा सोनी ,  उत्तर मंडल अध्यक्ष गायत्री साहू, किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष दक्षिण नारद साहू , मध्य मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष मोहन साहू,  वरिष्ठ नेता पोशू राम निर्मलकर , सुरेंद्र साहू,उपकार चंद्राकर, हरप्रसाद आडील, हरिशंकर साहू ,विनय चंद्राकर, उत्तरा सोनवानी, कैलास यादव, छगन लाल साहू,गंगादीन साहू, होरीलाल देवांगन ,हर्ष भाले, तेजेंद्र पिपरिया , योगेश निक्की भाले पाटन नगर पंचायत प्रतिपक्ष नेता, सागर सोनी,चन्द्रिका साहू,रीता पान्डेय , रानी बंछोर, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, इंदिरा कोसरिया, सुनीता कुर्रे,गीता निर्मलकर,मंजुलता अंगारे,पुष्पा खरे, केशव बन्छोर,टीकाराम साहू,फेरहाराम धिवर,दामोदर चक्रधारी,रामनारायण साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news