सरगुजा

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा
23-Apr-2023 7:57 PM
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

परशुराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 अप्रैल।
सर्व ब्राह्मण समाज सरगुजा के द्वारा अंबिकापुर नगर के केना बांध  में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।

सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा 22 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से अखंड रामायण एवं 23 अप्रैल को दुर्गा मंदिर गांधी चौक अंबिकापुर से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा विवेकानंद चौक संगम चौक ,महामाया चौक ,गुरु नानक चौक, काका लरंग साय चौक होते हुए परशुराम मंदिर स्थल पर पहुंची जहां भव्य आरती  महिला उप समिति द्वारा किया गया, इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव नगर के विप्र समाज के लोगों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। नगर के वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड केना बांध में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हो गया था। विप्र समाज के लोगों के द्वारा भगवान परशुराम की जीवत प्रतिमा के साथ विशाल मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। परशुराम जयंती को लेकर विप्र समाज के लोगों में उत्साह देखते बन रहा था बड़ी संख्या में नगर से विप्र समाज के लोग परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 

शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय,महिला समिति की अध्यक्ष वसुधा तिवारी,सत्येंद्र तिवारी, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा,पार्षद आलोक दुबे,पार्षद दीपक मिश्रा,राजेश तिवारी, अनिल पांडेय,विद्यानंद मिश्रा,मुकेश तिवारी,वेदांत तिवारी, विनोद हर्ष सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news