बलौदा बाजार

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल हुए सुनील माहेश्वरी, कहा- कांग्रेस की सरकार वापस बन रही है
24-Apr-2023 3:46 PM
यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल हुए सुनील माहेश्वरी, कहा- कांग्रेस की सरकार वापस बन रही है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 24 अप्रैल। जिला युवा कांग्रेस द्वारा बलौदाबाजार के गार्डन चौक में युवा सम्मेलन यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार द्वारा संचालित की योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ दिया है। सरकार इतना काम की है कि इससे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

यह व्यापारी, अधिकारी यहां तक कि भाजपा क लोग भी मान रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं ने निभाई है। श्री माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र आज खतरे में है, केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर संविधान खत्म कर रही है। उसका जवाब युवाओं को देना होगा।

 आप सोशल मीडिया को बहुत अच्छे से समझते हैं, उसे आप सही इस्तेमाल करें जहां भी जवाब देना हो वहां जरुर अपना जवाब दें। आप पर बड़ी जिम्मेदारी है, सरकार को दोबारा बनाना है। आप ज्यादा सक्रिय होकर काम करें। गांव गांव में सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है।

18 से 35 साल के युवाओं की संख्या 55 फीसदी से ज्यादा हैं। आप वोटर को अपनी बात समझा सकते हैं।

 श्री माहेश्वरी ने आगे कहा की मैं भी यूथ कांग्रेस से आगे बढ़ा हूं। 12 साल तक यूथ कांग्रेस में काम किया हूं। हमारी पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर उन्हें मजबूत जवाबदारी देती रहती है। आप सभी युवक कांग्रेस साथी गण मजबूती से कार्य करते रहें।

कार्यक्रम के लिए गुजरात से पहुंची प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के निर्देश अनुसार युवाओं से कार्य करने का अनुरोध किया।

श्री माहेश्वरी ने सफल आयोजन के लिए जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को बधाई देने के साथ ही भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद के नेतृत्व में पहुंचे भारी संख्या में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news