सरगुजा

सोनार उत्थान समाज ने किया परशुराम जयंती शोभायात्रा का स्वागत
24-Apr-2023 8:00 PM
सोनार उत्थान समाज ने किया परशुराम जयंती शोभायात्रा का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 24 अप्रैल।
सोनार उत्थान समाज के द्वारा परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी की अगुवाई में परशुराम जयंती शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में पुष्प वर्षा की गई और ब्राह्मण समाज के लोगों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस यात्रा में समाज के द्वारा जल वितरण एवं मिष्ठान का प्रबंध किया गया था।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश के प्रमुख सलाहकार सुरेश सोनी,सरगुजा जिला के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सोनी,सरगुजा जिला के युवा जिला अध्यक्ष जवाहर सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष रणविजय सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अनमोल सोनी, सरगुजा जिला उपाध्यक्ष अंबिका सोनी,सरगुजा जिला कार्यालय प्रभारी अशोक सोनी, सरगुजा जिला महामंत्री राजू सोनी, अंबिकापुर ब्लॉक महामंत्री लीना सोनी, मधुसूदन सोनी, बजरंगी सोनी,उमेश सोनी, वीरेंद्र सोनी, मनीष सोनी, अशोक सोनी, धनंजय सोनी,प्रतिमा सोनी, सुनीता सोनी, पूनम सोनी सहित समाज के सम्मानीय सदस्य सीनियर युवा महिला सैकड़ों की संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के समापन के बाद ब्लॉक अध्यक्ष अनमोल सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ब्लॉक महामंत्री अंकित सोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष आनंद सोनी,ब्लॉक उपाध्यक्ष सनी सोनी को बनाए जाने की अनुशंसा अनमोल सोनी ने युवा जिला अध्यक्ष जवाहर सोनी से की।जवाहर सोनी ने इन्हें नियुक्ति प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी परशुराम सोनी ने इन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news