कोण्डागांव

कर्नाटक विस चुनाव में कांग्रेस की जीत, निकाला विजय जुलूस
13-May-2023 9:26 PM
कर्नाटक विस चुनाव में कांग्रेस की जीत, निकाला विजय जुलूस

कांग्रेस की जीत सत्य की जीत- मरकाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोंडागांव, 13 मई।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ  कांग्रेसियों में उत्साह दिखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बाइक से विजय जुलूस निकाला। इसमें स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाइक चलाते हुए दिखाई दिए। इस रैली में बजरंगबली और राहुल गांधी के नाम से जयकारे लगाए गए। मोहन मरकाम ने कांग्रेस की जीत को सत्य का जीत बताया है। उन्होंने कहा कि, बजरंगबली के गदा ने भाजपा को चित कर दिया है।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आया। कोण्डागांव में कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ बाइक से विजय जुलूस निकाला। जगह-जगह पर आतिशबाजी किए गए। पूरे नगर में बाइक रैली के दौरान बजरंगबली और राहुल गांधी के जयघोष किए गए। 

कर्नाटक चुनाव में मिले स्पष्ट बहुमत पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने चार हजार किमी का पदयात्रा करते हुए देश में एकता, अखंडता और भाईचारा का संदेश दिए हैं। अभी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुआ है, केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर, समुदाय के नाम पर बांटने का काम किया था। भगवान बजरंगबली के नाम पर भी लोगों को बांटने का काम किया गया। भगवान बजरंगबली का गदा चला और कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी जीत हो गई है। यह कांग्रेस पार्टी और सत्य की जीत है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news