बलौदा बाजार

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत जनता की जीत- विमल
14-May-2023 8:39 PM
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत जनता की जीत- विमल

लवन, 14 मई। बलौदाबाजार कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष गो ग्रीन फाउंडेशन विमल कुमार साहू ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को जनता की जीत बताया है।

ज्ञात हो कि विमल कुमार साहू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के के पक्ष में सघन प्रचार-प्रसार में हिस्सा लिये थे और चुनाव का परिणाम आ चुका है कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है।

विमल कुमार साहू ने ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि कर्नाटक की जीत निश्चित ही अन्य राज्यों के जीत में मिल का पत्थर साबित होगा। कर्नाटक जीत के महानायक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की कुशल राजनैतिक नेतृत्व मार्गदर्शन से आज कर्नाटक विधानसभा का ऐतिहासिक परिणाम आया  है।

 श्री साहू ने आगे कहा कि कर्नाटक के चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल नहीं कर सकता, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिला है आने वाले देश के अन्य राज्यों में भी जनता का अपार जनसमर्थन एवं आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को ही मिलेगा, ऐसी उम्मीद है।

कर्नाटक विधानसभा जीत की पूरे छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार जनता जनार्दन एवं कर्नाटक के सभी मतदाता भाई एवं बहनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news