बलौदा बाजार

कर्नाटक की जनता सच के साथ-सतीश
14-May-2023 9:07 PM
कर्नाटक की जनता सच के साथ-सतीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 14 मई। सदस्य निगम मंडल छत्तीसगढ़ शासन सतीश अग्रवाल ने कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को जनता की जीत बताया हैं। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कर्नाटक की जनता ने भ्रष्टाचार और नफऱत के खिलाफ जनादेश देकर भाजपा को नकारा है।

उन्होंने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही कर्नाटक की जनता का आभार जताया है। सतीश अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस निर्णायक जीत से साबित होता है कि वहां की जनता सच के साथ हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में में नफऱत फैलाने का प्रयास करने के साथ ही सत्ता का पूर्ण दुरूपयोग किया लेकिन जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया भाजपा द्वारा हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कही जाती हैं लेकिन खुद भाजपा राज्यों से मुक्त होती जा रही है। सतीश अग्रवाल ने आगे कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे से साफ होता है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। बजरंग कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। बजरंग दल को बैन करने के मुद्दे को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए धार्मिक तौर पर जनता को भटकाने का काम किया।

बावजूद इसके भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सभी तरह के हथकंडे अपनाए। धर्म और भावनाओं की राजनीति करने वाले बीजेपी के लोगों को जब लगने लगा कर्नाटक विधानसभा में हार सुनिश्चित हैं।

तब हर बार की तरह नया पैंतरा खेलते हुए लोगों की भावनाओं का खिलवाड़ करते हुए फिर से धर्म की आड़ में लोगों को भटकाने की असफल कोशिश की गई, जिससे बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार से बच जाए परंतु हार निश्चित देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या करने का षड्यंत्र भी करने लगे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news