सरगुजा

रिंकी सिंह टारगेट बॉल राष्ट्रीय स्पर्धा में बेस्ट शूटर बनी
05-Jun-2023 8:10 PM
रिंकी सिंह टारगेट बॉल राष्ट्रीय स्पर्धा में बेस्ट शूटर बनी

हरियाणा टीम से खेलती हुई जीते गोल्ड
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 जून।
सरगुजा जिला की अंतरराष्ट्रीय टारगेट बॉल खिलाड़ी रिंकी सिंह 10वीं राष्ट्रीय टारगेटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मथुरा में बेस्ट शूटर बनी, साथ ही 7वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भी बेस्ट शुटर रहीं।

रिंकी सिंह अम्बिकापूर, सरगुजा जिला की अंतरराष्ट्रीय टारगेटबॉल खिलाड़ी हैं, रिंकी सिंह सरगुजा संभाग व प्रदेश छत्तीसगढ़ के मेजबानी कर चुकी हैं। 10वीं राष्ट्रीय टारगेट बॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता व 7वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में हरियाणा महिला टीम की मेजबानी की। हरियाणा टीम के लिए खेलते हुए गोल्ड मेडल जीते। साथ ही प्रतियोगिता की बेस्ट शूटर बनी।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से टारगेटबॉल खेल का राष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिनिधित्व की। राष्ट्रीय रेफऱी का भी एग्जाम दी है। उन्होंने बताया कि  रिंकी सिंह शुरू से ही टारगेटबॉल खेल की उत्कृष्ट खिलाड़ी रही। रिंकी सिंह कई बड़े राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हंै और साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो चुकी हंै।  सरगुजा जिला के सभी खेल संघों की ओर से रिंकी सिंह को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news