सरगुजा

निगम के जनप्रतिनिधियों ने दीदी बर्तन बैंक का किया लोकार्पण
05-Jun-2023 8:14 PM
निगम के जनप्रतिनिधियों ने दीदी बर्तन बैंक का किया लोकार्पण

पर्यावरण संरक्षण व आरआरआर केंद्र में सतत सहयोग की दिलाई शपथ 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महापौर डॉ. अजय तिर्की द्वारा  सभापति अजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य शफी अहमद,द्वितेंद्र मिश्रा,शैलेन्द्र सोनी शैलू, मेराज रंगरेज़, पार्षद अलोक दुबे,प्रमोद चौधरी, गोरेलाल मुंडा,नरेश एक्का की उपस्थिति में दीदी बर्तन बैंक का लोकार्पण किया गया।

पूर्व में संचालित दीदी बर्तन बैंक में केवल बर्तन ही उपलब्ध था, आज नगर निगम द्वारा इस नए बर्तन बैंक में बर्तन के साथ टेंट का सामान भी उपलब्ध कराया गया है, इसमें खाना बनाने हेतु आवश्यक समस्त बर्तन, टेबल कुर्सी, मैट, टेंट पंडाल, सर्विंग बर्तन, ट्रे सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई है। अब  बर्तन बैंक से 800 लोगो की आयोजन की क्षमता युक्त हो गया है, दीदी बर्तन बैंक के माध्यम से कम दर पर नागरिक प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त आयोजन हेतु सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।

तत्पश्चात एसएलआरएम केन्द्रों के रेनोवेशन कार्य लागत 87.90  लाख का भूमिपूजन किया गया, निगम क्षेत्र में पूर्व से संचालित 17 एसएलआरएम केन्द्रों में मरम्मत एवं जीर्णोधार कार्य कराया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर द्वारा उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह के सदस्य , स्वच्छता दीदियों को पर्यावरण संरक्षण एवं आर आर आर केंद्र में सतत सहयोग का शपथ दिलाया गया,साथ ही भारत सरकार के निर्देश पर संचालित आर आर आर केंद्र में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले समूह को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात सेनेटरी पार्क में सभी जन प्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह के सदस्य , स्वच्छता दीदियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news