गरियाबंद

सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश
29-Jun-2023 3:04 PM
सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने  पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 29 जून। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनने की घोषणा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह फाटके फोडक़र एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। उनके नियुक्ति पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र सिंह ठाकुर अपनी शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलती है। टीएस सिंहदेव जी के डिप्टी सीएम की नियुक्तिकर उचित सम्मान दिया है। इसके बाद वे जनता से सभी काम व सभी समस्याओं को प्रभावी तरीके से हल करेंगे।

उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे जनता के हित में और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों में अधिक फायदा होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news