बलौदा बाजार

सोमनाथ राज के अध्यक्ष बने गौरीशंकर यादव
01-Jul-2023 8:28 PM
सोमनाथ राज के अध्यक्ष बने गौरीशंकर यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 1 जुलाई। सोमनाथ राज के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव दोबारा चुने गए छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के आदेशानुसार सोमनाथ राज का अहम बैठक शिवनाथ खारुन नदी के पवित्र संगम धार्मिक स्थल राधाकृष्णा यादव समाज मंदिर परिसर सोमनाथ धाम में  रखा गया जिसमें जिलाध्यक्ष राम लाल यादव एवं जिला निर्वाचन आधिकारी पथरीगढ़ परिक्षेत्र  के  पदाधिकारी एवं सोमनाथ राज अंतर्गत आने वाले 122 गांव व 18  पार  अध्यक्ष  एवं समस्त पदाधिकारियो की उपस्थित में सर्व प्रथम भगवान श्री राधाकृष्ण की पूजा अर्चना आरती कर कार्यक्रम  का शुभारंभ किया गया।

सोमनाथ राज के अंतर्गत आने वाले समस्त 122 गांव के 18 पार के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से निर्विरोध गौरीशंकर यादव को दोबारा अध्यक्ष चुना गया वही प्यारे लाल यादव को उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई। गौरीशंकर यादव ने कहा लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज सोमनाथ राज का अध्यक्ष चुना जाना बहुत ही सम्मान की बात है, मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि पहले कार्यकाल के दौरान सोमनाथ राज के प्रबंध कारिणी समिति एवं समस्त पदाधिकारियों का बिशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामलाल यादव सभापति दिलीप यादव पथरीगढ़ परिक्षेत्र अध्यक्ष सहदेव यादव सचिव अर्जुन उपाध्यक्ष राजू टेकराम यादव चैतराम मिलन विशेष द्वारिका संरक्षक रामकिशुन  सुखराम फिरतु जगतराम कार्यकारी अध्यक्ष राजू यादव संचालक प्रेमुयादव उपाध्यक्ष धनसिंह सचिव जयराम कोषाध्यक्ष दीनबंधु सियाराम यादव, खम्भान यादव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news