बस्तर

गांवों में भी भाजपा दे रही घर-घर दस्तक
03-Jul-2023 8:44 PM
गांवों में भी भाजपा दे रही घर-घर दस्तक

कांग्रेस सरकार की विफलताएं जनता को बताएं कार्यकर्ता - रामाश्रय सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 3 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी सघन जनसंपर्क अभियान के साथ संगठन के कार्यों को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें कर रणनीति भी बना रही हैं। शनिवार को भाजपा द्वारा नगरनार मण्डल के तितिरगांव, बालीकोंटा, कालीपुर,माड़पाल में ग्रामीणों के मध्य सघन जनसंपर्क के बाद कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गयी और बूथ के एक एक मतदाता से संपर्क बना कर बूथ को मजबूत बनाने कहा गया।

बालीकोंटा शक्तिकेन्द्र में ग्राम पंचायत तितिरगांव एवं माड़पाल शक्तिकेन्द्र में माड़पाल में बैठक लेकर उपस्थित बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से बूथों के बारे में चर्चा की गई।  पूर्व में संपन्न विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्येक बूथ में क्या स्थिति थी और आसन्न चुनावों में कैसे बढ़त बनायी जाये, इन विषयों पर चर्चा की गई। 

नगरनार मंडल के प्रभारी व जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश व प्रदेश में लंबे समय तक राज किया। गरीबी हटाओ का झूठा वादा देने वाली कांग्रेस के शासन में देश में गरीबी बढ़ती ही रही। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 2 रुपये किलो चावल और 25 पैसे में आयोडीन युक्त नमक देकर आम जनता को भरपेट भोजन देने की व्यवस्था की व उनके कीमती वनोपजों के माध्यम से हो रहे शोषण से मुक्त करने का कार्य किया। 

आज प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार के द्वारा महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, विधवाओं के साथ वादाखिलाफ़ी कर धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुँचाये ताकि आने वाले चुनावों प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो सके। 

मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उपलब्धियों से भरे 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को सैकड़ों योजनाओं का लाभ मिला है। 

आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व के मानचित्र में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, आज देश का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के विकास व कुशल नेतृत्व से गौरवान्वित महसूस करता है। बैठक में अल्प विस्तारक जयप्रकाश साहू ने कार्यकर्ताओं को वाट्सएप व डिजिटल एप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सघन जनसंपर्क व बैठकों में प्रमुख रूप से महेश कश्यप, लालाराम पटेल,राधेश्याम पन्द्रे,दयाराम बघेल, कुंजबिहारी दास, मोहन सेठिया, महादेव बघेल, गोपीनाथ गौतम,सतीश बाजपेयी,महेंद्र सेठिया, आशीष ठाकुर,जयंत जोशी, अनंत राम मौर्य, प्रेम सिंह ठाकुर,दयालु बघेल,सुरेंद्र कुमार बघेल, जय सिंह ठाकुर,पप्पू चालकी, लोकेश नागे, मुकुंद मौर्य, महादेव सिंह,सुरेंद्र ठाकुर, सहदेव बघेल,खगेश, राजेंद्र, मुरली मौर्य, विक्रम सिंह,मिथलेश,छबि ठाकुर, संपत राम कश्यप,मुरली मनोहर,जुगल सेठिया, गंगाराम राम पुजारी,राजेंद्र नाग, धनपति,गणेश नेताम, गिरीश धरत, श्याम सुंदर, शिवकुमार साहनी, डमरूधर, लक्ष्मी धरत, बालमती, सविता साहनी, बलीराम दास,मनीष चालकी, गणेश नेताम,सदन आदि सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news