राजनांदगांव

टॉवर लगाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी
05-Jul-2023 1:43 PM
टॉवर लगाने के नाम पर साढ़े छह लाख की ठगी

 आधा दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा रिमांड पर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 जुलाई।
टावर लगाने के नाम पर झूठा प्रलोभन एवं झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में प्रक्रिया शुल्क के नाम पर साढ़े छह लाख रुपए ठगी करने वाले अंतरराज्यीय आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार गंडई-पंडरिया निवासी किशनलाल यादव ने शिकायत दर्ज कराया कि उसकी जमीन पर एयरटेल टॉवर लगाने के नाम पर मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर अज्ञात लोगों द्वारा उसे झूठा प्रलोभन एवं झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 6 लाख 58 हजार 180 रुपए ठग लिए हैं। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 319/22 धारा 420, 34 भादस,  66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण के आरोपियों का लगातार मुखबीर एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में प्रकरण में दिपीका मंडल 26 साल निवासी 115 दत्तबाद  रोड सार्टलेक, कालकाता 700064 थाना विधान नगर जिला उत्तर 24 परगना,  स्नेहा पाल 26 साल निवासी 1/बी-5 रामलाल आगर वाला लेनमेघदूत अपार्टमेन्ट के सामने होसपारा जिला उत्तर 24 परगना थाना बाडा नगर कोकाता, वरूण सिंग उर्फ  मयंक सिंग  39 साल निवासी बुकानेकला थाना पटाही जिला पूर्वी चम्पारण मोतीहारी बिहार हाल पता सुभाष नगर दमदम थाना ईटागांछा रोड, सलोनी प्रिया उर्फ  नंदनी सिंह 33 साल निवासी बुकानेकला थाना पटाही जिला पूर्वी चम्पारण मोतीहारी बिहार हाल पता सुभाष नगर दमदम थाना ईटागांछा रोड, असीमा राय 30 साल निवासी दत्ता रोड बाघपारा अपोलो हास्पिटल के सामने थाना विधान नगर सीसी ब्लाक जिला नाथ 24 परगना पश्चिम बंगाल एवं समसूद हुसैन 19 साल निवासी 83.ए/एच/41 बेलगछिया रोड थाना उल्टाडाग कोलकाता की संलिप्तता की जानकारी प्राप्त हुई। जिनके द्वारा प्रार्थी को अलग-अलग दिनांक को कुल 658180 रुपए झांसा  देकर धोखाधड़ी किए हैं।  थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में थाना से टीम तैयार कर आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर आरोपियों को जिला कारागार रायगढ़ में निरुद्ध होने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई कर आरोपियों को माननीय न्यायालय छुईखदान के समक्ष उपस्थित किया गया। आरोपियों को  विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news