बस्तर

बादल संस्थान में विभिन्न विधाओं में प्रवेश प्रारंभ
06-Jul-2023 3:16 PM
बादल संस्थान में विभिन्न विधाओं में प्रवेश प्रारंभ

जगदलपुर, 6 जुलाई। बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) संस्थान आसना में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबंधित पाठ्यक्रमों में वर्तमान सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वर्तमान में बादल संस्था में खैरागढ़ से संबद्ध एक वर्षीय लोक संगीत डिप्लोमा, द्विवर्षीय लोक संगीत डिप्लोमा, द्विवर्षीय सुगम संगीत गीतांजलि डिप्लोमा, शास्त्रीय संगीत गायन डिप्लोमा, शास्त्रीय तबला वादन डिप्लोमा एवं द्विवर्षीय आर्ट एप्रिसिएशन चित्रकला डिप्लोमा के पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्राचार्य बादल संस्थान जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया बादल संस्था में वर्तमान में चल रही है। बादल संस्थान में इन सभी विषयों में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को शिक्षण कार्य किया जाता है। इस वर्ष 2023-24 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
 इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में संपर्क कर प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news