बस्तर

शाला और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
06-Jul-2023 8:36 PM
शाला और आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 6 जुलाई। कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने बुधवार को तोकापाल विकासखंड में संचालित विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र, स्वामी आत्मानंद स्कूल, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, रीपा सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा में जन्म प्रमाण पत्र जारी करें। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल निरीक्षण के दौरान लैब के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित किए जाने कहा। उन्होंने सिंघनपुर ग्रामीण औद्योगिक पार्क में संचालित आर्थिक गतिविधियों का अवलोकन कर महिला समूहों का उत्सावर्धन किया।

कलेक्टर श्री विजय ने तोकापाल में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाह्य रोगी की स्थिति और उनको दी जाने वाली सेवाओं, प्रसव कक्ष,संधारित प्रसव पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात कमजोर बच्चों के इलाज की सुविधाएं और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की स्थिति का संज्ञान लिया। इसके उपरांत कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में भर्ती बच्चों का वजन करवाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य देने कहा। निरीक्षण दौरा के दौरान रानसरगीपाल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जायजा लिया। उन्होंने योजना के तहत दी जा रही सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता, रेफर के प्रकरण का संज्ञान लिया।

कलेक्टर ने अपने तोकापाल विकासखंड के दौरा में तोकापाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शाला के विकास कार्य को जल्द पूर्ण करवाने कहा। स्कूल की लैब  व्यवस्था का अवलोकन कर लैब की आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को लैब में क्या सीख रहे हैं, सीखने वाले शिक्षकों की क्षमता का आंकलन करने के लिए प्रयोगशाला प्रभारियों से रसायन, भौतिकी और जीव विज्ञान के प्रयोग कर दिखाने कहा। इसके उपरांत प्राथमिक शाला उड़वा का मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत की जा रही जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन कर स्कूल का पोताई सफेद रंग से करवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला कलेपाल, लोहरापारा नैननार का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन की स्थिति का संज्ञान लिया।

उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन देने के निर्देश दिए। कलेपाल स्कूल में सीढ़ी की व्यवस्था को बेहतर करने कहा।

  उन्होंने उड़वा और कलेपाल के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया बच्चों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री का अवलोकन किया। केंद्र में उपस्थित बच्चों को बिस्किट का वितरण भी किया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  प्रकाश सर्वे, एसडीएम तोकापाल  ऋतुराज बिसेन, सीएमएचओ डॉ चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news