बलौदा बाजार

शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
07-Jul-2023 7:33 PM
शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 जुलाई। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने व्याख्याता एवं प्राचार्य पदों पर पिछले पाँच वर्षों से पदोन्नति नही होने के चलते यथाशीघ्र पदोन्नत सूची जारी किए जाने हेतु संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा एवं बलौदा बाजार भाटापारा जिला अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता एवं प्राचार्य पद पर पदोन्नति विगत 2018 से आज पर्यन्त तक लम्बित है। जबकि छत्तीसगढ़ लोक सेवा (पदोन्नति) नियम 2023 के नियम 6(4) के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने का प्रावधान है।

 विगत दिनों  शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक प्राथमिक के 4331 माध्यमिक 3700 व्याख्याता 81064  प्राचार्य 3266 सहित शिक्षक संवर्ग के 69781 पद रिक्त है। एक ओर जहाँ शासन द्रारा बार बार सी आर एवं अचंल सम्पति का विवरण मंगाया जाता है किंतु 5 वर्षों से पदोन्नति नही कर पा रही है। वही दूसरी ओर शासन चॉक परियोजना के तहत गुणवत्तायुक्त शिक्षा के नाम पर वर्ल्ड बैंक से लगभग 2460 करोड़ रुपए ली जा रही हैं।

ऐसी स्थिति में किसी शाला में संस्था प्रमुख एवं विषय बार व्याख्यता न होने पर  शिक्षा में गुणवत्ता कैसे आएगी। इन्हीं मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की रिक्तियों की गणना वर्षानुसार पृथक-पृथक करते हुए पदोन्नत वर्ष के लिए पृथक-पृथक चयन सूची जारी किया जाना चाहिए। जिससे कि उक्त वर्ष में पात्रता धारी सेवानिवृत प्रधान पाठक, व्याख्याता को भी इसका लाभ मिल सके।

साथ ही प्राचार्य पद के पदोन्नति हेतु प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय ई एवं टी  संवर्ग की 01/04/2023 के स्थिति में  वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत हेतु प्रस्ताव मंगाया गया हैं।

 संगठन ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को स्मरण पत्र सौपते हुए बताया की 01/04/2023 के स्थिति में प्रधान पाठक की त्रुटि रहित  वरिष्ठता सूची आज पर्यन्त तक जारी नहीं किया गया है। जिस पर उप संचालक आशुतोष चावरे ने कहा कि वर्ष वर पृथक पृथक पदोन्नत सूची जारी के सम्बंध में नियमों का अवलोकन कर पदोन्नति की जावेगी था, शीघ्र ही अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करते हुए वंचितों को अपनी प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु पृथक से समय देते हुए व्यख्याता एवं प्राचार्य के  पदोन्नति आदेश प्रसारित की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर सुनील नायक, धरसींवा ब्लॉक अध्यक्ष अवध राम वर्मा आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news