बलौदा बाजार

बूथों की मजबूती से ही कांग्रेस फिर से सत्ता में-सतीश
07-Jul-2023 7:39 PM
बूथों की मजबूती से ही कांग्रेस फिर से सत्ता में-सतीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 जुलाई। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी एवं सेमरिया घाट में बूथ चलों अभियान में सतीश अग्रवाल शामिल हुए, साथ ही बूथों के समस्त पदाधिकारियों को अपने बूथों को मजबूत करने एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाने की दिशा में बैठक किया गया।

बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दिया गया। साथ ही सतीश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथों की मजबूती से ही कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। साथ ही ग्रामीणों को कांग्रेस के भूपेश सरकार द्वारा पुरे किए गए वादों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचने को कहा गया।

इस कार्यक्रम में भुवन सिंह ठाकुर, दीपक वर्मा, शत्रुहन वर्मा, कुंजी देवांगन, बलराम वर्मा, पुनीत पटेल, तुलाराम साहू, जीवन साहू, खम्हन वर्मा, रामेश्वर साहू, दाऊ  यादव, रामू क्षत्रिय,प्रकाश रजक, तुलसी साहू, बृजमोहन वर्मा, हरिराम रजक, अजय वर्मा, छन्नू लाल रजक, सोधु राम, ओंहग साहू, भरता यादव, जगत राम यादव, प्रशांत वर्मा, दुर्गेश वर्मा, मंगेश्वर निषाद, विजय निषाद, कामता वर्मा, महेंद्र वर्मा, विक्रम वर्मा, यशवंत वर्मा, विश्वनाथ निषाद, चैतु निषाद, जीतेन्द्र वर्मा,रघु निषाद, शिव वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, सुमार दास, मोहन वर्मा, केदार मिश्रा कन्हैया वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मीडिया प्रभारी, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news