बस्तर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का करन्दोला में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
19-Jul-2023 9:20 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का करन्दोला  में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 जुलाई।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सांसद बस्तर दीपक बैज का आगमन करन्दोला (भानपुरी) में हुआ। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का बाइक रैली के माध्यम से जोशीला स्वागत किया।

बाइक रैली फरसागुड़ा से शुभारंभ होकर बालेंगा तक गयी। अपने नए अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर थी। रिमझिम बारिशों के बीच मे कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं डगमगाये। डीजे की धुन में हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री बैज का जोशीला स्वागत किया। करन्दोला (भानपुरी) चौक मे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गजमाला के साथ स्वागत किया। साथ ही आयुष विभाग के कर्मचारियों ने भी भानपुरी में बैज का स्वागत किया। फरसागुड़ा से सोनारपाल तक जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ।

भानपुरी मेें नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर और प्रदेश का एक - एक कार्यकर्ता कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष है। हम सब मिलकर जिस तरह 2018 के चुनाव में भाजपा को छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था पुन: उसी जोश और ऊर्जा के साथ 2023 के चुनाव में भी भाजपा को उखाड़ फेंकना है, और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने लड़ेंगे और जीतेंगे की नारा लगाते हुए कहा कि हमे पुन: नारायणपुर में चंदन कश्यप को भारी मतों के साथ विधायक बनाना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना है।
 
नारायणपुर में इससे पहले भाजपा ने राज किया लेकिन कहीं भी विकास कार्य नजर नहीं आती केवल इन्होंने ठेकेदारों का जेब भरने का काम किया लेकिन आज आपके विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस सरकार ने नारायणपुर मे नवीन तहसील, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, नवीन कॉलेज, आईटीआई आदि काम किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news