बलरामपुर

पुलिस ने चलित थाना लगाकर लोगों को किया जागरूक
20-Jul-2023 7:50 PM
पुलिस ने चलित थाना लगाकर लोगों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 20 जुलाई।
पुलिस ने महुआपारा स्थित शुभम कंप्यूटर सेंटर में चलित थाना लगाकर लोगों को जागरूक किया।

बलरामपुर जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के ग्रामीण इलाकों के हाट बाजार में जाकर चलित थाना लगाकर लोंगो को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस तारतम्य में  थाना प्रभारी राजपुर अमित गुप्ता के उपस्थिति में  राजपुर के शुभम कंप्यूटर सेंटर में चलित थाना लगाया गया।

कार्यक्रम में संस्था में पडऩे वाले बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई। जिसमें आधार कार्ड, एटीएम का पीन न बताने,खाता नंबर किसी को नही बताने एवं फोन पे, गूगल पे में होने वाले सायबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के सायबर प्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930  में या अपने नजदीकी थाने में सूचित करने हेतु कहा गया।

उक्त चलित थाना में आमजन बच्चों को  जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विवाह अधिनियम, मानव तस्करी तथा महिलाओं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी, इसी तरह अपने दो पहिया,एवं चार पहिया वाहनों का इंश्योरेंस (बीमा)अनिवार्य रूप से कराने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा हेलमेट लगा कर दो पहिया वाहन चलाने के कानूनी प्रावधानों से रूबरू कराया गया।शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तीन सवारी नहीं चलने जैसे यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप के बारे में बताते हुए हमर बेटी हमर मान के बारे में बतया गया।     

उक्त चलित थाना में मुख्य रूप से ग्राम के बच्चों सहित पुलिस विभाग में आरक्षक रिंकू गुप्ता, रूपेश गुप्ता, हरीशंकर डढसेना, नरेंद्र कश्यप, लखेश्वर पैकरा, अजय टोप्पो, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर, उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news