बस्तर

कांग्रेसियों ने नए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का बरसते पानी में किया भव्य स्वागत
20-Jul-2023 9:09 PM
कांग्रेसियों ने नए प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का बरसते पानी में किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 जुलाई।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के प्रथम नगर आगमन पर बरसते पानी में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह आसना से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए राजीव भवन में समापन हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने बरसते पानी में अभूतपूर्व स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष सहित सभी का धन्यवाद किया और कहा कि बस्तर के एक-एक कार्यकर्ता के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। हमें भूपेश  बघेल सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हुए राज्य में पुन: सत्ता पर काबिज होना है और 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कटिबद्ध रहे। जो विश्वास कांग्रेस ने मुझ पर किया, उस पर खरा उतरने का कार्य करूंगा।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हाईकमान ने युवा ऊर्जावान नेतृत्व के कंधों पर जो जिम्मेदारियां सौंपी है, उसे हम सबको एकजुटता के साथ मिलकर निभाना है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री का बस्तर को इतनी बड़ी सौगात व सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

महापौर सफिरा साहू व प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ पार्षद के.यशवर्धन राव ने कांग्रेसियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रदेशाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी अनुसार आसना नाक में जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। आसना चौक से युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की संयुक्त मोटर साइकिल रैली निकाली गई। 

आमागुड़ा चौक में इंटक पदाधिकारी व कार्यकर्ता, माड़ीन चौक  में कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता, एफसीआई के पास रवींद्रनाथ टैगोर के वार्डवासियों व पार्षद/मनोनीत पार्षद व कार्यकर्ता, शहीद पार्क चौक में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता, झंकार तिराहा में विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्टेट बैंक चौक में जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित सदस्यगण व कार्यकर्ता, महावीर चौक में एसटीएससी ओबीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने अपना दायित्व निभाया जो सराहनीय व स्वागत योग्य है। 

स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित/मनोनीत जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news