महासमुन्द

बैगा खम्हरिया का भियान कुपोषण से बाहर आकर अब बिल्कुल स्वस्थ है
20-Jul-2023 9:49 PM
बैगा खम्हरिया का भियान कुपोषण से बाहर आकर अब बिल्कुल स्वस्थ है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जुलाई। एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबाहरा के सेक्टर पटपरपाली की आंगनबाड़ी बैगा खम्हरिया में बच्चा भियान पटेल कुपोषण से मुक्त हुआ। वह मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की वजह से कुपोषण से बाहर आया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले बच्चा भियान पटेल का वजन 10 मई 2022 को 7.200 किलोग्राम था। वह गंभीर कुपोषण श्रेणी था। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में गर्म पोष्टिक भोजन की वजह पांच माह में दो किलो वजन में बढ़ोतरी हुई। वह मध्यम श्रेणी में आया। एक साल के भीतर उसका वजन 5 किलो बढ़ा और वह सामान्य श्रेणी में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर पटपरपाली की साल्टेभांठा पंचायत में बैगा खम्हरिया ग्राम के टोमेश्वरी पटेल एवं नारद पटेल के पुत्र भियान पटेल का वजन निरंतर कम होता जा रहा था। भियान अब गंभीर कुपोषण का शिकार हो चला था तथा इसका वजन 7.200 किलोग्राम हो गया। जबकि उसकी उम्र के बच्चे स्वस्थ और चंचल हो रहे थे। भियान का खाने के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही थी और यह गुमसुम सा होने लगा था।

गृहभेंट और वृद्धि निगरानी के दौरान परिवार में कार्यकर्ता के द्वारा पोषण परामर्श की चर्चा की गई। रेडी टू ईट खिलाने और खिच?ी खिलाने का प्रयास शुरू किया गया। मासिक बैठक के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा कुपोषण और एनीमिया मुक्त हेतु संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की योजना के लिए माता टोमेश्वरी और पिता नारद दोनों को एक साथ गृहभेट कर समझाईश दी गयी।

भियान को केन्द्र में लाकर गर्म भोजन के रूप में मूंग दाल की खिचड़ी और मोरेंगावार खिलाना शुरू किया गया। केन्द्र और बच्चों के साथ खेल खेल में खिलाने का प्रयास निरंतर जारी रखा गया। बच्चा छोटा होने के कारण खेल गतिविधि तो नहीं करता था पर खाने के प्रति उसकी रूचि बढऩे लगी। भियान को लगातार निगरानी में रखकर परिवारजनों को घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री को तरह तरह से खिलाने की योजना बनाई गई। गंभीर कुपोषण के स्तर से ऊपर उठता हुआ भियान मध्यम की श्रेणी में 10 अक्टूबर 2022 को आ गया। आज भियान सामान्य स्तर पर आ गया है। उसका वजन 7.2 कि. ग्रा. से 11.9 किग्रा तक बढ़ा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news