बस्तर

आदिवासियों के ईसाई बनने पर बवाल, परिवार के लोग भिड़ें, हिंसक मारपीट
23-Jul-2023 9:15 PM
आदिवासियों के ईसाई बनने पर बवाल, परिवार के लोग भिड़ें, हिंसक मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 जुलाई।
  बस्तर जिले में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। अन्य सदस्य मूल धर्म में लौटने कह रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ और जमकर लात-घूंसे चले। जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसे खेत और फसल से जुड़ा विवाद बताया है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष के लोग पथरली उड़वा गांव के ही  रहने वाले हैं। एक ही परिवार के सदस्य हैं, लेकिन गांव में घर अलग-अलग जगह पर है। इनमें से कुछ लोगों ने ईसाई धर्म को अपना लिया था। 

गांव वालों का कहना है कि, इसी के बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू था। अब एक दिन पहले परिवार के सदस्यों  ने ईसाई धर्म अपनाए लोगों को अपने मूल धर्म में लौटने कहा गया।  इसी बात पर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, मारपीट की नौबत गई। 

परिवार की महिला और पुरुषों ने ईसाई धर्म अपनाने वाले महिला-पुरुषों को जमकर मारा। गांव ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पास में ही खड़े कुछ लोगों ने इस पूरे विवाद की वीडियो बना ली। जिसके बाद अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि, मामले की जानकारी मिलते ही विवाद वाले दिन ही पुलिस भी गांव पहुंची थी। दोनों पक्षों को समझाया गया था। अब वीडियो वायरल होने के वाद मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news