बस्तर

नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था व अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा अन्य पर चर्चा
26-Jul-2023 3:18 PM
नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था व अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा अन्य पर चर्चा

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशकों की मौजूदगी में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26  जुलाई। मंगलवार को हैदराबाद में  छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय बैठक संपन्न हुई।

अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था एवं अपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से सम्बन्धित विषयों पर प्रस्तुतीकरण की गई।  अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के साथ अंजनी कुमार पुलिस महानिदेशक तेलंगाना, रजनीश सेठ पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र, राजेंद्र नाथ रेड्डी पुलिस महानिदेशक आंध्रप्रदेश,  विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान छत्तीसगढ़, सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने हेतु पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर एवं अंतर्राज्यीय स्तर की सिल-सिलेवर लगातार बैठक आयोजित की जा रही है।

 अशोक जुनेजा, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, विवेकानंद सिन्हा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान छत्तीसगढ़, वितुल कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआरपीएफ, सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एवं साकेत कुमार पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ द्वारा अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक के उपरांत ग्रेहाउंड प्रशिक्षण केंद्र में जाकर वहाँ  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीआरजी/बस्तर फाइटर/कोबरा/सीआरपीएफ बलो के सभी सदस्यों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news