महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जुलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में कक्षा 8वीं की छात्रा चंचल साहू ने इंटेक संस्था द्वारा आयोजित खाना खजाना प्रतियोगिता में भाग लिया और क्षेत्रीय विजेता का खिताब हासिल किया है।
चंचल साहू ने अपनी प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा निर्माण की विधि चित्र सहित प्रस्तुत किया था। जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय सांस्कृतिक निधि दिल्ली द्वारा क्षेत्रीय विजेता के लिए किया गया। चंचल साहू को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, इंटेक पुस्तक दिल्ली से प्राप्त होने पर महासमुंद अध्याय के संयोजक दाऊलाल चंद्राकर, सह संयोजक डॉ.राजेश्वर खरे, प्राचार्य अमी रूफस, वरिष्ट व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, गोसाई राम टांडेकर, आकांशा भोई, नेहा दुबे ऋतुराज देवांगन एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई देते हुए उज्जल भविष्य की कामना की है।