महासमुन्द

प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम गढ़े हंै- देवेंद्र बहादुर
27-Jul-2023 3:39 PM
प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में  नये आयाम गढ़े हंै- देवेंद्र बहादुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 27  जुलाई।
विकासखण्ड के ग्राम भीथीडीह में सरस्वती साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं वनविकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने की। विशेष  अतिथि मंडी अध्यक्ष कार्तिकराम ठाकुर एवं पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा थे। 

इस अवसर पर मुख्य विधायक एवं वन विकास निगम अध्यक्ष देवेंद्र बहाहुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े हैं। आज प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मानंद विद्यालय खोलकर बड़ी सौगात दी है जिसके परिणाम स्वरूप हम ने देखा है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से छात्र बेझिझक अंगे्रजी में संवाद किए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि आज यहां पर उपस्थित समस्त छात्राओं को बधाई देता हूं, आज आपको छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मिलने जा रहा है। आज से सभी छात्राओं के पास खुद की साइकिल होगी, इन्हीं साइकिल से अपने घरों से स्कूल की दूरी तय करेंगी। आज छात्राओं में काफी खुशी व उत्साह दिख रहा है। उनको आपने माता-पिता का बोझ हल्का दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की मांग पर साइकिल स्टेंड निर्माण हेतु विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने 3 लाख देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवलाल चौधरी नारायण यादव भगत कन्नौजे खेदूराम सिंहा मेहत्तर ठाकुर चमरू ठाकुर हिराऊ कन्नौजे रामलाल ठाकुर नरेश यादव महेश यादव शंकर खडिय़ा बरातू ठाकुर नरोत्तम ठाकुर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news