जान्जगीर-चाम्पा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदा, 29 जुलाई। नगर की स्वर्णकार समाज कल्याण स्मितिनके महिला मंडल के सभी महिला सदस्यों ने बलौदा के माँ गायत्री मंदिर में अपने पति के दीर्घायु जीवन सुखद दाम्पत्य और सुहाग के लिए भगवान शंकर और माता गौरी,गणेश परिवार की पूजा सुहागिन व्रत के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखकर सोलह श्रृंगार कर विशेष रूप से मिटटी के बने चुनिया मुनिया की पूजा कलश स्थापना के साथ की गई।
महिलाएंअपने सुहाग की लम्बी उम्र और सफल दाम्पत्य जीवन परिवार की खुशहाली समृद्धि के लिए एक साथ सात, नौ ग्यारह, आदि की संख्या में महिलाएं अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सुहागिन व्रत की पूजा कराती है। साथ जिन महिलाओं के सन्तान नहीं होते वह महिला भी सन्तान प्राप्ति के लिए सुहागिन व्रत करती है। पूजा विधि विधान से सभी महिलाओं ने माँ गायत्री मंदिर में किये पूजा में गुड़ और चने का प्रसाद भोग लगाया जाता है, जिसे व्रती महिलाएं अपने पति और बालक सन्तानों को ही प्रसाद बांटती है। बालिकाओं को उक्त प्रसाद नहीं देते, और अन्य भोग प्रसाद को सभी में बाटते है।
पूजा उपरान्त महाआरती कर सभी व्रती महिलाओं को गुड़ चने की प्रसाद शीतल पेय शर्बत का वितरण किया गया और अंत में भोजन कराया गया सभी महिलाओं ने अपने सुहागिन होने के लिए गौरी माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी व्रती महिलाएं आपस में एक-दूसरे के आंचल में सुहाग की वस्तुएं चूड़ी, बिंदी, मेहँदी आदि प्रदान की।