बस्तर

भाजपा का हल्ला बोल, अमानक गोबर खाद व ट्रैक्टर के साथ कलेक्टोरेट घेरा, कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी ठहराया
11-Aug-2023 4:30 PM
भाजपा का हल्ला बोल, अमानक गोबर खाद व ट्रैक्टर के साथ कलेक्टोरेट घेरा, कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी ठहराया

बैरिकेड्स के सामने धरने पर बैठे भाजपा नेता-कार्यकर्ता, जबरन अमानक खाद बेचने का विरोध 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 अगस्त।
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को सोसायटी के माध्यम से जबरदस्ती अमानक गोबर खाद बेचने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जोरदार हल्ला बोलते हुये धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ट्रैक्टर व अमानक खाद लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के सभी बड़े चेहरे विरोध व कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल रहे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुँचने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमिश्नर कार्यालय के आगे मोड़ पर विशाल बैरिकेड््स लगाये थे और भारी पुलिस बल भी तैनात था। बैरिकेड््स पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खींचतान भी हुई। 

भाजपा नेताओं ने अमानक खाद लेकर कलेक्टोरेट तक जाने देने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड््स के सामने ही धरने पर बैठ गये। जिसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करीब 15 लोगों को दूसरे द्वार से कलेक्ट्रेट ले जाया गया। भाजपा कार्यकर्ता अमानक गोबर खाद के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहाँ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपर कलेक्टर को अमानक गोबर खाद दिखाया और इसे खेती व किसान सहित आमजन के लिये हानिकारक बताते हुए तत्काल किसानों को इसका जबरन वितरण बंद कराने की मांग की, साथ ही दबाव पूर्ण किसानों को दिये गये अमानक गोबर खाद की राशि भी वापस किये जाने की मांग रखी। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि किसानों को जबरदस्ती अमानक खाद खरीदने का दबाव प्रदेश सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। विवशता में गरीब किसान कचरे व मिट्टी मिला कर बनाये गये अमानक खाद को खरीद रहे हैं। भाजपा किसान के साथ ऐसे अन्याय का विरोध करती है और जिला प्रशासन इस गंभीर विषय में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुये कार्यवाही करे व अमानक खाद का वितरण बंद कराये। 

सीरासार चौक में भाजपा का धरना प्रदर्शन
स्थानीय सीरासार चौक में दोपहर एक बजे से भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और कांग्रेस को किसानों का विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार गरीब ब मेहनतकश किसानों को जबरदस्ती अमानक गोबर खाद खरीदने मजबूर कर रही है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,दिनेश कश्यप,रुप सिंह मण्डावी, राजाराम तोड़ेम, बैदूराम कश्यप,श्रीनिवास मिश्रा, प्रदीप देवांगन, छबिलेश्वर जोशी, रजनीश पाणिग्रही, सुब्रतो विश्वास,मनोज पटेल, महाजन बघेल ने धरना को संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया व जिला महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर ने संचालन व आभार प्रदर्शन किया। 

भाजपा किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव में प्रमुख रूप से लच्छू राम कश्यप,कमल चंद भंजदेव, विद्या शरण तिवारी,सुधीर पाण्डेय,समुन्दसाय कच्छ, योगेन्द्र कौशिक, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीधर ओझा,रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय,गोदावरी साहू,नरसिंह राव, संजय पाण्डेय,बाबुल नाग,सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया,आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, महेश कश्यप, अमर नाथ झा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,राजेन्द्र बाजपेयी, आदि मौजूद रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news