बस्तर

भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन
12-Aug-2023 9:12 PM
भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर,  12 अगस्त।
भाजपा नगरनार मंडल ने ग्राम पंचायत कस्तुरी में शक्ति केन्द्र धनपुंजी के अंतर्गत वाले बूथों के लाभार्थियों के सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त किये लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों से क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने चर्चा की। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट नीतियों पर लाभार्थियों एवं भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने यह संकल्प लिया गया और कहा कि, कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के किसान, महिलाएं, आम आदमी, युवा, बुजुर्ग, अधिकारी- कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोगों को झूठे सपने दिखाकर उन्हें ठगा और उनके साथ केवल विश्वासघात किया, जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता आज दु:खी है। जनता डॉ. रमन सिंह के भाजपा शासन को याद कर रही है जब डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनता के हित के लिए सोचा करती थी और काम किया करती थी। अब जनता ने भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नितियों से तंग आकर अब विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। जनता ने निश्चय कर लिया है कि, इस कांग्रेस की सरकार को पलटकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर काबिज करना है, तभी लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि भाजपा एक संगठित पार्टी है, यह पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ती है।

नगरनार मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि, कांग्रेस की सरकार एवं उनके जनप्रतिनिधियों ने हमेशा से देश व प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। बीते कार्यकाल में इस सरकार ने प्रदेश के हर तबके के लोगों की अनदेखी की है। आम जनता के हितों की इस सरकार को तनिक भी परवाह नहीं है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत दर्ज करने लिए अभी से एकजुट होकर काम करना प्रारंभ करें।

नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि, पौने 5 वर्षों से भूपेश बघेल की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। इस सरकार ने जनता के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। जनविरोधी वाली इस सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर व्यक्ति त्रस्त है और इस सरकार से निजात पाना चाहता है। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, मोदी सरकार की हर योजना गरीब के जीवन में खुशहाली ला रही है। लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है।

इस दौरान  शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं नगरनार मंडल महामंत्री राधेश्याम पन्द्रे,तुलसीराम देवांगन, रैनू बघेल, बनमाली नाग, घनश्याम सेठिया, गणेश सेठिया, सूरज नाग, रघुनाथ सेठिया,रमेश मिश्रा, मोंगरी, लखमी कश्यप, महेन्द्र बघेल, कमलू कश्यप,प्रभुलाल कश्यप, दशा राम सहित अनेक भाजपा पदाधिकार व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news