बस्तर

80 बटालियन सीआरपीएफ ने मानाया आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम
13-Aug-2023 8:52 PM
80 बटालियन सीआरपीएफ ने मानाया आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम

जगदलपुर, 13 अगस्त। सदन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) के नेतृत्व में 80 वीं वाहिनी केरिपुशबल, जगदलपुर के प्रांगण में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाईक रैली निकाली गई। जिसमें 80 वीं वाहिनी केरिपुशबल के साथ स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस भी भाग लिया। बाईक रैली 80 वीं वाहिनी के.रि.पुशबल से गुरूगोविन्द सिंह चौक, संजय मार्केट, धर्मपुरा चौक, दलपतसागर, दन्तेश्वरी मंदिर, कुमारपारा, चाँदनी चौक, लालबाग तक निकाला गया। इस दैरान 80 वीं वाहिनी के अधिकारी सदन कुमार, द्वि.कमा. अधि, मकसूद आलम, उप.कम., डॉ. वेंकट विकास, चिकित्सा अधिकारी, हेमराज ब्यास, सहायक कमाण्डेन्ट एवं जवानों के साथ साथ स्थनीय पुलिस के अधिकारी संतोष जैन डी.एस.पी., निरीक्षक दिलबाग सिंह बोधघाट थाना एवं निरीक्षक अमित शुक्ला सिटी कोतवाली जगदलपुर ने हर घर तिरंगा अभियान बढ़-चढक़र भाग लिये ताकि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि आमजनों के दिलों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना पैदा हो सके। यही हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news