बस्तर

80 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
14-Aug-2023 9:35 PM
80 बटालियन सीआरपीएफ  ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 अगस्त।
  सदन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) के नेतृत्व में 80वीं वाहिनी के.रि.पु. बल जगदलपुर के प्रांगण से आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई। जिसमें 80वीं वाहिनी के.रि.पु. बल के साथ स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस एवं एच.ए.एम एकेडमी स्कूल भी भाग लिया। पदयात्रा 80 वीं वाहिनी के.रि.पु. बल से गुरुगोविन्द सिंह चौक, संजय मार्केट, धर्मपुरा चौक, सिटी कोतवाली लालबाग तक निकाला गया। 

इस दौरान 80 वीं वाहिनी के अधिकारी सदन कुमार, द्वि.कमा. अधिश, मकसूद आलम, उप.कम., डॉ. वेंकट विकास, चिकित्सा अधिकारी, हेमराज ब्यास सहायक कमाण्डेन्ट एवं जवानों के साथ-साथ, स्थानीय पुलिस , सभी शिक्षकगण एवं लगभग 400 बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढक़र भाग लिया। ताकि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह संदेश दिया गया कि आमजनों के दिलों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना पैदा हो सके। यही हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news