बस्तर

भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र अभियान शुरू
18-Aug-2023 5:01 PM
भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ की जनता की भावना के अनुरूप होगा भाजपा का घोषणा पत्र - रामविचार

बस्तर की 12 विधानसभा के लिए सौंपी सुझाव पेटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति का संभागीय अभियान आरंभ हो गया है। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संभागीय बैठक में बस्तर संभाग की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के लिये चुनाव घोषणा पत्र सुझाव पेटी का वितरण घोषणा पत्र समिति के सहसंयोजक व पूर्व रास सांसद रामविचार नेताम व पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्षों को दिया गया। जिसमें भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने सीधे आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। 

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भाजपा तेजी से जुटी हुई है। इसी तारतम्य में राजधानी सहित चार संभागों में भाजपा द्वारा जनता के सुझाव प्राप्त करने पेटिका लेकर विभिन्न संगठनों, विभिन्न वर्गों से सम्पर्क किया जा रहा है। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यावसायिक संगठन, छोटे-छोटे कारोबार करने वाले लोगों से लेकर श्रमिकों और रिक्शा वालों तक से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। 

रामविचार नेताम ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के प्रति आम जनता आशा और विश्वास की दृष्टि से देख रही है। हर वर्ग को यह जानने की उत्सुकता है कि भाजपा उनकी जरूरतों और भावनाओं के आधार पर घोषणा पत्र तैयार कर रही है। भाजपा ऐसा घोषणा पत्र जारी करेगी, जो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए राहत और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध होगा। भाजपा घोषणा पत्र के प्रति लोगों में अपार उत्साह है क्योंकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में हवा हवाई घोषणाएं करके 5 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता के हर वर्ग को धोखा दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता प्राणप्रण से संकल्पित है। 

संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, दिनेश कश्यप, किरण देव, डॉ. सुभाऊ कश्यप,संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, चैतराम अट्टामी,धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार,रुपसाय सलाम, दीपेश अरोरा, सतीश लाठिया, सुमित्रा मारकोले, लच्छुराम कश्यप, ओजस्वी मण्डावी, शिवनारायण पाण्डेय, कमल चंद भंजदेव, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, बृजमोहन देवांगन,निखिल राठौर, नवीन विश्वकर्मा, आलोक ठाकुर, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, सतीश सेठिया, संतोष बघेल, उदबोराम नाग,फूल सिंह सेठिया, उमाकांत सिंह,आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव आदि  मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news