राजनांदगांव

कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा
20-Aug-2023 4:29 PM
कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अगस्त।
मोहला-मानपुर-अं. चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन शुक्रवार को ग्रामीण अंचल का दौरा कर किसानों से भेंट की। उन्होंने धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन कर रहे किसानों से चर्चा कर सराहना की। उन्होंने ग्राम पंचायत गोटाटोला के  शीतल अलेन्द किसान से भेंट की। किसान द्वारा एक एकड़ में कोदो की खेती की जा रही है। 

इस संबंध में कलेक्टर ने किसान से आवश्यक जानकारी ली। बीज प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। साथ ही कलेक्टर ने गन्ने की खेती को भी देखा। ग्राम गोटाटोला में ही किसान कोमल दास द्वारा की जा रही सोयाबीन की खेती को देखा। किसान से मिलकर उनसे फसलचक्र, उत्पादन, कीमत आदि के संबंध में चर्चा की। सुंगन्धित धान देवभोग का उत्पादन किसानों से भी उन्होंने मुलाकात किया। 

कलेक्टर ने ग्राम संबलपुर में पल्लेवाड़ी फारमर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष पंचराम नामदेव समेत ग्रामीणों से मुलाकात कर उक्त फर्म के बारे में जानकारी ली। भविष्य में धान के अलावा अन्य फसल को बढ़ावा देने कलेक्टर ने किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम बनाकर रागी-मक्का की खेती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपसंचालक कृषि विभाग आर के पिस्दे, सहायक सांख्यकीय अधिकारी सीएस कोटले, कृषि विकास अधिकारी जीतेन्द्र नेताम, एसके दामले उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news