जान्जगीर-चाम्पा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 25 अगस्त। 10 साल के बच्चे की मां ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसने अपने पति को निर्दोष बताते हुए आर्थिक तंगी की बात कही है साथ ही अपने माता-पिता को बच्चे की देखभाल करने कहा है।
पति यशवंत शर्मा अलट बिहारी ताप बिजली संयंत्र में कर्मचारी है। अपने परिवार के साथ वह प्लांट की कॉलोनी में ही रहता था। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे वह नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करने चला गया। घर पर पत्नी तृप्ति व 10 साल का बेटा विवान था। सुबह 5.30 बजे विवान जागा तो उसने मां को फांसी पर लटका पाया। वह घबराकर बाहर निकला और पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के बिस्तर के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसे लिखा है कि वह आर्थिक तंगी के कारण जान दे रही है। पति निर्दोष है, उसे कुछ मत करना उसकी कोई गलती नहीं है। अपने माता-पिता को संबोधित करते हुए उसने अपने बेटे का ध्यान रखने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।