सरगुजा

अनोखी सोच ने दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 को दर्शाया
15-Oct-2023 10:04 PM
 अनोखी सोच ने दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 को दर्शाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 15 अक्टूबर। चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का जश्न देशवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। हालांकि, अब चंद्रयान-3 की सफलता को देखते हुए इस बार दुर्गा पूजा पंडालों में इसकी झलक भी दिखाई देनी शुरू हो गई है।

विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार नगर के दर्रीपारा स्थित अनोखी सोच संस्था के द्वारा दुर्गा पूजा बृहद रूप से मनाया जाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। दुर्गा पूजा के लिए बनाए गए पंडाल पर भारी खर्च भी किया है। ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 का क्रेज देखने को मिल रहा है।

अनोखी सोच ने दुर्गा पूजा पंडाल में चंद्रयान-3 को दर्शाया है, जो आकर्षण का केंद्र है। चंद्रयान- 3 के प्रतीक रूपी पंडाल में देवी मां को विराजमान किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news