बस्तर

पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों के परिजनों का सम्मान
21-Oct-2023 9:39 PM
पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों के परिजनों का सम्मान

जगदलपुर, 21 अक्टूबर। अमर वाटिका में पुलिस स्मृति दिवस का परेड कार्यक्रम संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामुराम नाग, सहायक प्लाटून कमाण्डर विजय कुमार यादव सहित कुल 19 शहीदों की स्मृति में पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई।

शहीद पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक,  विजय दयाराम कलेक्टर बस्तर,  शशिमोहन सिंह, सेनानी 5वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी समस्या का निराकरण के संबंध की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया।

प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को संपूर्ण भारतवर्ष में शहीद स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। बस्तर संभाग के अन्य जिला मुख्यालय में भी शहीद स्मृति दिवस 2023 का कार्यक्रम सम्पन्न की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news