जान्जगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने किया प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान अफसरों को निलंबित
26-Oct-2023 2:54 PM
कलेक्टर ने किया प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान अफसरों को निलंबित

जांजगीर-चांपा, 26 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर 05 मतदान अधिकारियों को निलंबित किया है।

कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर शिम्पी सोनी, व्याख्याता एल बी शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय बलौदा, वैभव पांडेय सहायक ग्रेड 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकलतरा, बेहुला शर्मा व्याख्याता एल बी शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय किरारी, दुर्गेश यादव सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय नवागढ़, रामनाथ चन्द्रा सहायक शिक्षक एल बी शासकीय प्राथमिक शाला सबरिया डेरा बनारी नवागढ़ को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

कलेक्टर ने निलंबन अवधि में शिम्पी सोनी का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा, वैभव पांडेय का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जांजगीर-चांपा, बेहुला शर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा, दुर्गेश यादव का मुख्यालय कार्यालय शासकीय ठाकुर छेदीलाल अग्रणी महाविद्यालय जांजगीर और रामनाथ चन्द्रा का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में उक्त सभी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news