रायपुर

भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है
26-Oct-2023 6:59 PM
भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है

रायपुर, 26 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता कर्जमाफी का विरोध कर रहे, लेकिन जब कांग्रेस सरकार किसानों के लिये योजना घोषित करती है तो भाजपा के नेता सबसे पहले उसका फायदा उठाते है। 2500 में धान खरीदी का फायदा भाजपा के नेता उठाते है। पिछली बार भाजपा के सारे नेताओं ने कर्ज माफी का लाभ लिया था, रमन सिंह, धर्मलाल कौशिक सहित भाजपा के छोटे- बड़े 2000 से अधिक नेताओं ने कर्जमाफी योजना का लाभ लिया था।

शुक्ला ने कहा कि जब- जब किसानों को सहूलियत देने की बात आती है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यो होता है?  जब कांग्रेस ने किसानों के धान 2500 रूपये में खरीदी शुरू किया। तब भाजपा केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि 1 भी रूपये धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा नहीं दे सकते है। जबकि राज्य सरकार किसानों अपने संसाधन से दे रही थी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की, तो फरमान आ गया 86 लाख मीट्रिक टन जो लेने वाले थे नही लेंगे, 61 लाख मीट्रिक टन लेंगे, धान का कोटा घटा दिया। बार- बार भाजपा किसानों का विरोध क्यों करती है, भाजपा का किसानो से इतनी नफ्रत क्यो है? कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सब्सिडी देती है। तब भी केन्द्र सरकार जांच करवाती है कि यह धान का बोनस तो नही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news