बलरामपुर

अवैध संबंध, सुपारी किलर से करवाई थी रिटायर्ड फौजी की हत्या
04-Nov-2023 8:38 PM
अवैध संबंध, सुपारी किलर से करवाई थी रिटायर्ड फौजी की हत्या

नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 4 नवम्बर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सुपारी किलर के माध्यम से रिटायर्ड फौजी की हत्या कराई गई थी। पूरे मामले में अवैध संबंध हत्या का कारण बताया जा रहा है। बताया गया कि पूर्व में आरोपी से जिसका अवैध संबंध था, बाद में उसका संबंध रिटायर्ड फौजी के साथ हो गया था। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लोहे का राड (मोटर सायकल का सॉकप) एवं डंडा से हमला कर हत्या की थी। घटना में शामिल सभी 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि फौज की सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद देव कुमार निर्मलकर (45) अपने गृहग्राम करमडीहा में रह रहे थे। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वे सुबह टहलने निकले थे। करीब एक घंटे बाद उनका खून से लथपथ शव मुख्यमार्ग पर पड़े होने की जानकारी लोगों से उनके परिजनों को मिली थी। 

देव कुमार निर्मलकर का शव मुख्यमार्ग पर एक पेड़ के पास पड़ा मिला था। सिर पर गहरे घाव के तीन निशान मिले थे। पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान कथन, घटना स्थल निरीक्षण व सेक्स के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। संदिग्धों को पडक़र पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में ग्राम करमडीहा क्षेत्र की एक महिला का अवैध संबंध पूर्व में आरोपी सुनील कुशवाहा उम्र 40 वर्ष, ग्राम करमहीहा से था। बाद में उक्त महिला का अवैध संबंध मृतक देवकुमार निर्मलकर से हो गया था। 

आरोपी सुनील कुशवाहा द्वारा आरोपी राहुल यादव एवं नाबालिग बालक को रिटायर्ड फौजी की हत्या करने की सुपारी के रूप में 50,000 रुपए अग्रिम दिया गया था। सुपारी किलर के माध्यम से मृतक देवकुमार निर्मलकर की हत्या कराई गई। 

आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, लोहे का राड (मोटर सायकल का सॉकप) एवं ठंडा से हमला कर रिटायर्ड फौजी हत्या की गई। घटना में शामिल सभी 3 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कारईवाई की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news