दन्तेवाड़ा

नक्सलियों ने डंपर में लगाई आग
11-Nov-2023 8:06 PM
नक्सलियों ने डंपर में लगाई आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 नवंबर। शुक्रवार की शाम को तीर-धनुष और परंपरागत हथियारों से लैस नक्सलियों ने डंपर में आग लगा दी।

दंतेवाड़ा में विधानसभा चुनाव उपरांत नक्सलियों की उपस्थिति पुन: दर्ज हुई किरंदुल लोग खदान की डिपॉजिट- 14 में शुक्रवार शाम को 15 से 20 नक्सली पहुंचे। वे तीर-धनुष और परंपरागत हथियारों से लैस थे। नक्सलियों ने डंपर को अपने कब्जे में लिया। इसके उपरांत उसके केबिन में आगजनी की। इसके फलस्वरुप केबिन में आंशिक रूप से क्षति पहुंची। जिसे एनएमडीसी ने कर्मचारियों द्वारा बुझा लिया गया। घटना में किसी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की समाचार जानकारी नहीं मिली। पुलिस अफसर रामकुमार बर्मन के मुताबिक घटना की जानकारी की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news