रायगढ़

दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी
18-Nov-2023 2:50 PM
दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी

रायगढ़, 18 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के मतदान दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी सामाजिक सरोकार की अहम जिम्मेदारी निभाते देखे गये। मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला तेंदूमार में मतदान करने आई महिला अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर आयी थी। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा ड्यूटी में लगी महिला आरक्षक मंगरीता पैंकरा को महिला मतदाता की मदद करते हुए उसके बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा गया। वहीं अपने वोट का महत्व जानते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे दिव्यांग मतदाताओं को सुरक्षाकर्मियों ने व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र ले जाने में मदद किया गया।  अक्सर देखा गया है पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में अग्रणी रहते हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news