जान्जगीर-चाम्पा

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीडि़त अभिषेक व दिव्यांग पटेल दंपति ने किया मतदान
18-Nov-2023 3:18 PM
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीडि़त अभिषेक व दिव्यांग पटेल दंपति ने किया मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा, 18 नवंबर।
24 वर्षीय अभिषेक डिसेंट ने लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उसके भाई ने बताया कि वे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी की दुर्लभ व गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं इसके बावजूद भी मतदान का उत्साह उनके मन मे हैं। अभिषेक ने अपने पिता के साथ शास. जाजवल्यदेव कन्या महाविद्यालय जाजगीर में मतदान किया। उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार अपना वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का ये दायित्व है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनायें। 

जांजगीर-नैला के आदर्श मतदान केन्द्र डाईट में दिव्यांग दंपति छोटेलाल पटेल अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे देश में हमेशा सक्षम व मजबूत लोकतंत्र की संकल्पना करते हैं। इसलिए प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news