बस्तर

बस्तर आईजी ने ली समीक्षा बैठक
06-Dec-2023 10:31 PM
बस्तर आईजी ने ली समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 6 दिसंबर। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों क्रमश: जिला बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गण, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी/उप पुलिस अधीक्षक गणों के साथ विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संभाग अंतर्गत नक्सल विरोधी अभियानों के संबंध में, कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधिक प्रकरणों की विवेचना, असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, वीआईपी सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में आवश्यक समीक्षा बैठक की गई।

बस्तर संभाग अंतर्गत वर्ष 2023 में दर्ज अपराधिक प्रकरणों, मर्ग जांच, गुम इंसान प्रकरणों के जांच, बालिका एवं महिलाओं के विरूद्ध पंजीकृत प्रकरणें की सटीक जांच एवं त्वरित निराकरण हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आगामी दिनों में नक्सल विरोधी अभियानों की रूप रेखा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वूपर्ण विषयों पर भी बैठक में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदाय किया गया।  समीक्षा बैठक में कमलोचन कश्यप, रेंज बालाजी राव, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज,  जितेन्द्र सिंह मीणा, दिव्यांग पटेल, येदुवेल्ली अक्षय कुमार, चव्हाण किरण गंगाराम, आंजनेय वार्ष्णेव, पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,  गौरव रामप्रवेश राय संभाग के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news